मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में भूमि विवाद निस्तारण, आईजीआरएस, न्यायालय/कोर्ट संदर्भ, राजस्व वसूली, फैमिली आई0डी0, फॉर्मर्स आई0डी0, कृषक दुर्घटना, जनगणना 2027 आदि के संबंध में समीक्षा बैठक हुई संपन्न।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, मांट दीपिका मेहर, महावन ऊषा सिंह, छाता वैभव गुप्ता, गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सहित सभी डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण हेतु विशेष अभियान दिनांक 30 जून 2026 तक चलाते हुए अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करे तथा लेखपाल व कानूनगो की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण हेतु सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक डिस्पोजल कराया जाए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि दिनांक 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर भूमि विवादों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में प्रथम चरण में दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य विभिन्न स्रोतों से प्राप्त भूमि विवाद सम्बन्धी शिकायतों (सन्तोषजनक फीडबैक को छोड़ते हुए) को आईजीआरएस पोर्टल पर एकत्रित कर पुनः ‘Case Open’ करते हुए निस्तारण हेतु 01 जून, 2026 से 30 जून, 2026 तक विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
अभियान के अंतर्गत आईजीआरएस पोर्टल पर उप-जिलाधिकारियों के लॉगिन में ग्रामवार डाटा उपलब्ध कराया गया है, जिस पर ‘SOP’ के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुये पुर्नजीवित किये गये प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण / समाधान कराया जाएगा। पुर्नजीवित किये गये भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरणों की तहसीलवार संख्या निम्नानुसार है, जिसमें गोवर्धन में 1028, मांट में 1360, महावन में 1180, मथुरा में 1307 तथा छाता में 1401 पुनर्जीवित संदर्भ है।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनगणना 2027 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को पूर्ण प्राथमिकता से कराने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फॉर्मर्स आई0डी0 के कार्यों को पूर्ण कराने हेतु सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कृषक दुर्घटना के संबंध के किसानों को दिए जाने वाले लाभ/ सहायता धनराशि को ससमय भुगतान करने के निर्देश दिए।