मस्जिद बाजार में मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मस्जिद 11 ने जीता उद्घाटन मुकाबला।

Spread the love

महोली (सीतापुर)। ब्लॉक महोली के ग्राम मस्जिद बाजार में आयोजित मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत रामदास द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास करते हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच टिकरा जार 11 और मस्जिद 11 की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मस्जिद 11 की टीम ने 45 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया।

मैच के दौरान साकिब अंसारी ने अपनी प्रभावशाली कमेंट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं अता मोहम्मद ने स्कोरर तथा अन्नू और अयान ने अंपायर की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई।

मुकाबले के समापन पर मुख्य आयोजक सलमान सीतापुरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी तनवीर अंसारी को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया।

उद्घाटन मैच के दौरान क्षेत्र के खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवाओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *