विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण।

Spread the love

मथुरा। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत होली गेट मंडल के कृष्णापुरी स्थित रोटी गोदाम पिपलेश्वर महादेव बगीची परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर सेक्टर संयोजक दीपक पंवार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सेक्टर प्रवासी श्याम शर्मा एवं शक्ति केंद्र प्रभारी नरेश शर्मा बब्बू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

वहीं जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन को शुद्ध वायु, छाया एवं संतुलित वातावरण प्रदान करते हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में होली गेट मंडल उपाध्यक्ष नरेश शर्मा बब्बू,कृष्ण मुरारी , बृजेश सक्सेना , राकेश वर्मा , उज्ज्वल , गिरीश गुप्ता , डॉ. कृष्ण मोहन, नरेश बब्बू शर्मा , दीपक शर्मा एवं दीपक पंवार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *