ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन, पारदर्शिता और संवाद पर दिया गया जोर।

Spread the love

बस्ती। ब्राह्मण महासभा परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संगठन की मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण महासभा से बड़ी संख्या में समाज के लोग जुड़े हुए हैं और उनके सामाजिक उत्थान के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि संगठन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए सदस्य सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ मिश्र ने कहा कि महासभा के सभी निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराए गए हैं तथा निर्माण समिति प्रत्येक बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करती रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य नारायण शुक्ल ‘सत्ते’ ने कहा कि ब्राह्मण महासभा एक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें राजनीतिक मंच का चयन करना चाहिए।

संयुक्त मंत्री विजय बिहारी तिवारी ने सोशल मीडिया पर संयमित और सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यदि किसी सदस्य को कोई आपत्ति हो तो उसे संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों के समक्ष रखना चाहिए।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभूनाथ शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2002 से अब तक संगठन के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सुरक्षित एवं पारदर्शी है। इच्छुक सदस्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज में एकजुटता और नियमित संवाद बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि संवादहीनता से ही अधिकांश गलतफहमियां जन्म लेती हैं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय के इस्तीफे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, जिलाध्यक्ष नवीन दूबे, महामंत्री संजय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दूबे, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, जिला मंत्री विनय त्रिपाठी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *