भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने संविधान, सामाजिक न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

Spread the love

बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने मंगलवार को भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामऔतार पासवान और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन सौंपने के बाद भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वान्चल जोन प्रभारी आर के आरतियन, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. रिफाकत अली, बीएमपी मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम ने कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता तथा नागरिक समानता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार सकारात्मक हस्तक्षेप करे।  देश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाये जाए और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के कथित ध्वस्तीकरण नोटिस को वापस लिया जाये।

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में  संविधान विरोधी बताए गए कानूनों को निरस्त करने, धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा मॉब लिंचिंग और धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई,  बेगुनाह बताए गए मुस्लिम युवाओं और उलमा की निष्पक्ष जांच के बाद रिहाई, सांप्रदायिक हिंसा रोकने के लिए प्रभावी कानून लागू करने, धार्मिक स्थलों पर कथित हमलों पर रोक लगाने तथा प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991 के सख्ती से पालन करने,  अनुच्छेद 341(3) से संबंधित प्रावधानों में संशोधन, जाति आधारित जनगणना कराने, विभिन्न आयोगों की लंबित सिफारिशों को लागू करने तथा धार्मिक और सामाजिक महापुरुषों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग भी शामिल है।

ज्ञापन के माध्यम से सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाले संगठनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और आवश्यक होने पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। ज्ञापन में  राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि वे इन मांगों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करें, जिससे संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और सभी नागरिकों के समान अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से राम सुमेर यादव, सुनील यादव, चन्द्र प्रकाश गौतम , सरिता भारती, दीपक आर्य, सरफराज, इरशाद खान, शमीम आलम, भंते प्रज्ञानंद,जनाब अली, शेर अली, जुबेर अहमद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *