विश्व हिंदू महासंघ का संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा।

Spread the love

बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित शिविर कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अधिवक्ता संजीव पांडेय को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि शुभम शुक्ल एवं रंजीत यादव को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा हिंदू समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में ज्योति भूषण सिंह, बालकृष्ण सिंह, ज्योति भूषण सिंह सोनार, घनश्याम सिंह विष्ट, धीरेन्द्र चौहान, नित्यम पाठक, दिव्यांश त्रिपाठी, रमेश शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *