वृक्ष धारा का भूषण, दूर करे प्रदूषण- डीएम

Spread the love

•’एक पेड़ मां के नाम ‘: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने वेटनरी यूनिवर्सिटी परिसर तथा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया।

वृक्ष लगाने के साथ-साथ उसकी देख-रेख करे तथा उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले।

मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के परिसर में कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं डीएफओ श्री वेंकट श्रीकर पटेल ने वृक्षारोपण किया। कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र जी ने बेल का पौधा लगाया, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने आम का पौधा लगाया तथा डीएफओ श्री वेंकट श्रीकर पटेल ने शहतूत का पौधा लगाया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के परिसर कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र जी ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों एवं अन्य स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं डीएफओ श्री वेंकट श्रीकर पटेल ने विश्विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि वेटनरी यूनिवर्सिटी के परिसर में 384 फलदार पौधे लगाए गए है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर संपूर्ण जनपद में 6 लाख 17 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त कार्य हेतु विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वेटनरी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के पश्चात् जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य एवं नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *