सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एनसीसी इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में कुलपति ने किया वृक्षारोपण।

Spread the love


सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एनसीसी इकाई द्वारा कुलपति प्रोफेसर कविता शाह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व वृक्षों के महत्व बताते हुए कहा कि विश्व के सतत विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्य है और समय-समय पर हमें वृक्षारोपण करते हुए इनका संरक्षण भी करना चाहिए।

इस अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलसचिव अश्वनी कुमार जी ने पर्यावरण संरक्षण को न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीना नाथ यादव जी ने कहा की पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर नीता यादव जी ने कहा कि हमें वृक्ष केवल आज के दिन नहीं लगाना चाहिए बल्कि इसको निरंतर लगाना चाहिए। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर (ले0) डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने सभी कैडेट्स को वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इनके संरक्षण की भी बात कहीं और उन्होंने ये भी कहा कि हमें समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य हेतु समय-समय को प्रोत्साहित करना चाहिए।

इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र दुबे, डॉ यशवंत यादव, डॉ सरिता सिंह, एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर नागेन्द्र यादव, अंडर ऑफिसर, कमलेश प्रजापति, अंडर ऑफिसर, शालिनी पाण्डेय, विशाल कुमार, रामू यादव, रजनीश , सचिन यादव , कुशल त्रिपाठी, अंकुश चौधरी,आलोक कुमार, कल्पना यादव , मुस्कान यादव, चांदनी चौधरी, मनीषा कुमारी, सुधा पाण्डेय, सबा परवीन, नरगिश परवीन, करिश्मा यादव, सपना, व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *