•धरती के देवता हैं चिकित्सक-डा. वी.के. वर्मा
बस्ती। चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा 5 वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष डा वी. के. वर्मा ने क्लब पदाधिकारियों के साथ चिकित्सको को सम्मानित करते हुये कहा कि अच्छे चिकित्सक धरती के देवता है जो पीड़ित लोगों को अपनी योग्यता से जीवन दान देने में सहयोगी बनते हैं।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा डा. प्रणय स्मृति पटेल बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बस्ती, डा अनीस अर्थोपैडिक, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा के.के. तिवारी, डा आर एन चौधरी, डा उषा सिंह तथा 2 युवा चार्टड् एकाउन्टेन्ट सीए विराज गाडिया, सीए सुरभी बंसल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव रोटेरियन सुमिर गोयल, डा.एस एन चौधरी, डा. आलोक रंजन, आर डी चौधरी, किशन कुमार गोयल, प्रतिभा गोयल, राजेश्वरी, महंत राम वर्मा, विकास आदि ने योगदान दिया।