मथुरा रिफाइनरी में नराकास मथुरा की 61वीं बैठक का हुआ आयोजन।

Spread the love
 मथुरा। गुरुवार को श्री मुकुल अग्रवाल, अध्यक्ष, नराकास मथुरा एवं कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मथुरा की 61वीं बैठक संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न सदस्य कार्यालयों से कार्यालय प्रमुखों सहित कुल 91 प्रतिनिधि उपस्थित रहे । बैठक में डॉ छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक (कार्यान्वयन), क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, उत्तर क्षेत्र - 2, श्रीमती पूनम, सहायक निदेशक (हिन्दी शिक्षण योजना), फरीदाबाद, श्री अनील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री अभिनव गोस्वामी, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाये), श्री विवेक शर्मा, वरिष्ठ प्रबन्धक (सीसी व सीएसआर) एवं विभिन्न कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहें । नराकास मथुरा में इस समय मथुरा शहर के कुल 42 कार्यालय सदस्य है । बैठक के दौरान 01 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक की छमाही के दौरान किए गए राजभाषा कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

     डॉ छबिल कुमार मेहेर, उप-निदेशक (कार्यान्वयन), क्षेत्रीय कार्यालय पूर्वोत्तर, उत्तर क्षेत्र -2 ने अपने संबोधन में 61वीं बैठक के आयोजन की प्रशंसा करते हुए, बैठक के दौरान सभी सदस्य कार्यालयों से प्राप्त छमाही रिपोर्ट पर चर्चा एवं मुख्य बिन्दुओं पर अपनी बात रखीं । बैठक में कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय बैठकों में प्रमुखों की उपस्थिति राजभाषा हिंदी के प्रयोग को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में नराकास निरंतर आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी यह अपनी नवीन पहलों और प्रयासों द्वारा सफलताएं प्राप्त करने में सक्षम रहेगी । यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हम राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के जिस मार्ग पर अग्रसर हैं, वह केवल भाषा के विकास का नहीं, अपितु सांस्कृतिक और प्रशासनिक क्षेत्र को सशक्त बनाने का मार्ग है ।

      श्रीमती पूनम, सहायक निदेशक (हिंदी शिक्षण योजना) ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्य कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर हिंदी प्रशिक्षण से संबंधित अपना सुझाव प्रदान किया । उन्होंने बताया कि सदस्य कार्यालयों के अधिकतर कर्मचारी व अधिकारी हिन्दी शिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षित है तथा कुछ सदस्य कार्यालयों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना शेष है । गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रशिक्षित कर्मचारी कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिन्दी की प्रचार-प्रसार में अपना योगदान बनाये रखें । प्रशिक्षण से संबन्धित किसी प्रकार की सहायता के लिए हिंदी शिक्षण योजना सदैव तत्पर है ।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक हमारी उपलब्धियों तथा सदस्य कार्यालयों के छमाही हिंदी प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा एवं चर्चा करने और आगमी योजनाओं की रुपरेखा तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है । सदस्य कार्यालयों से प्राप्त छमाही रिपोर्ट पर आधारित पीपीटी जिसमें अधिकतम कार्यालयों ने राजभाषा के निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम रहें है । वही कुछ कार्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट पर अभी भी कुछ मदों पर सुधार की आवश्यकता हैं। मुझे आशा है कि आने वाले समय में, हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से सदस्य कार्यालय अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे । उन्होने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी के सहयोग एवं एकजुटता से ही राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में हम निरंतर विकास कर सकेंगे ।

      नराकास मथुरा की वार्षिक पत्रिका “ब्रज रश्मि” के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया एवं साथ ही साथ उसमें विभिन्न विधाओं के रचनाकारों को पुरस्कार प्रदान किए गए । धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक का सफल समापन हुआ । कार्यकर्म का संचालन दीपक साह, वरिष्ठ अधिकारी (सीएसआर, हिंदी), मथुरा रिफाइनरी  द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *