गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में गोल्डी भैया ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना।

Spread the love

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) के वरिष्ठ समाजवादी नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने क्षेत्र के गांव वाटी, नवीपुर एवं चौधरी के नगला पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इसके उपरांत गोल्डी भैया गांव ऊमरी में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार का ढांढस बंधाया।

इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों से उनकी आत्मीय भेंट हुई। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की समस्याओं एवं जनभावनाओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र के प्रति उनकी संवेदनशीलता और निरंतर जनसंपर्क की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *