मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के अंतर्गत बर का नगला, धाम नगला, खारी नगला एवं नगला रतु गांवों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी परिवार सदैव उनके साथ खड़ा है।







इसके उपरांत गोल्डी भैया गांव वाटी में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।