Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 9, 2026

    लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा की बैठक बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान छात्र सभा के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में नीली पैंट और नीली टी-शर्ट में मौजूद रहे।

    बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर नई पीढ़ी को दिशा भ्रमित करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा। भाजपा सरकार में शिक्षा और रोजगार के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। नफरत फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की विरोधी है और इसी कारण प्रदेश में परिवर्तन अवश्यंभावी है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी के विकास में समाजवादी विचारधारा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। समाजवादी सरकार के समय शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जो व्यवस्थाएं विकसित की गई थीं, भाजपा सरकार ने उन्हें आगे बढ़ाने के बजाय बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में वास्तविक विकास कार्य समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए थे और भाजपा सरकार के पास जनता को गिनाने के लिए एक भी उल्लेखनीय काम नहीं है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार के समय सभी को मुफ्त इलाज की व्यवस्था का लाभ मिलता था। गंभीर बीमारियों जैसे हृदय, किडनी, कैंसर और लीवर से संबंधित उपचार भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाता था। उन्होंने कहा कि लखनऊ में उच्च स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना समाजवादी सरकार के समय की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया है।

    अखिलेश यादव ने कृषि क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। कृषि के विकास और उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि किसान उपेक्षित और कर्जदार है तथा मजबूरी में उसे आत्महत्या का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान भी रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने से परेशान है।

    उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में समाजवादियों की बड़ी जिम्मेदारियां हैं। लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता का रास्ता समाजवाद का रास्ता है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दी गई आर्थिक और सामाजिक आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ताओं को संविधान और सामाजिक न्याय की व्यवस्था की रक्षा के लिए जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

    अखिलेश यादव ने समाजवादी कार्यकर्ताओं से काशी में संयम बनाए रखने और जन-जन तक पीडीए का संदेश पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीडीए के माध्यम से ही सकारात्मक सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन संभव होगा।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा एक षड्यंत्रकारी पार्टी है और जनता को मूल मुद्दों से भटकाने में माहिर है।

    उन्होंने छात्र सभा के कार्यकर्ताओं से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच संवाद बढ़ाने तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

    बैठक में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया।

    —————-

    अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleबिना परमिट रातों-रात काटे गए चार भारी-भरकम नीम के पेड़।
    Next Article राजस्व मामलों में लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.