•अगले पांच वर्षों में 5 हजार और परिवारों को घर देने का लक्ष्य : शेखर अग्रवाल
मथुरा। विश्व आवास दिवस के अवसर पर मथुरा के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह श्री ग्रुप ने अपनी तीन दशक की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया। इस अवसर पर श्री ग्रुप के निदेशक शेखर अग्रवाल ने कहा कि 30 वर्षों के सफर में समूह ने करीब 9 हजार परिवारों के सपनों को पक्की छत देने का काम किया है। हमारा लक्ष्य है कि मथुरा में कोई भी परिवार बेघर न रहे।
शेखर अग्रवाल ने बताया कि श्री ग्रुप की यात्रा वर्ष 1995 में एक छोटे से संकल्प के साथ शुरू हुई थी। आज समूह मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। उन्होंने कहा कि 9 हजार परिवार महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उन परिवारों का श्री ग्रुप पर विश्वास है। महंगी होती जमीन के दौर में भी समूह का प्रयास रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवार भी अपने घर का सपना पूरा कर सकें।
उन्होंने बताया कि श्री ग्रुप द्वारा मथुरा-वृंदावन रोड, राया रोड और गोवर्धन रोड जैसी प्रमुख लोकेशन पर मध्यम वर्ग के बजट के अनुरूप प्लॉट एवं आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से आसान किस्तों पर होम लोन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
श्री ग्रुप की आवासीय योजनाओं में चौड़ी सड़कें, बिजली, पेयजल, पार्क, मंदिर, सीवर व्यवस्था तथा सुरक्षा जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
अगले पांच वर्षों में 5 हजार परिवारों को आवास देने का लक्ष्य
शेखर अग्रवाल ने बताया कि विश्व आवास दिवस की भावना को साकार करने के लिए श्री ग्रुप ने अगले पांच वर्षों में 5 हजार और परिवारों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत जल्द ही तीन नई किफायती आवासीय योजनाएं लॉन्च की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ निजी क्षेत्र के बिल्डरों को भी आवास की समस्या के समाधान के लिए आगे आना होगा। श्री ग्रुप इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा सके।


