Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा।

    5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 4, 2026

    👉 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक में मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा विभागवार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

    👉 दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 के मध्य जनपद में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का किया जाएगा संचालन।

    👉 सरकार की मंशा के अनुसार केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पहुचाना सभी सम्बन्धित अधिकारीगण करें सुनिश्चित-मा0 मंत्री जी।

    👉 मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा लोक निर्माण निरीक्षण भवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक जनपद में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों, कार्य योजना आदि से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

    इस अवसर पर मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, मा0 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
    मा0 मंत्री जी द्वारा दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक सरकार की मंशा के अनुसार निर्धारित कार्य योजना पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से एक-एक कर की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    मा0 मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक एवं विकास कार्यों से आम जनमानस को रुबरु करवाना एवं देश, प्रदेश एवं जनपद के विकास में आम जनमानस की भूमिका एवं भागीदारी भी सुनिश्चित करवाना है।

    मा0 मंत्री जी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भावना के अनुरूप संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण में सादगी, अनुशासन, इंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जन भागीदारी को प्राथमिकता दी जाए, साथ ही साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण तथा प्रदेश में विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं सुशासन मॉडल को समस्त कार्यक्रमों में समाहित किया जाए।

    तैयारियों की समीक्षा के दौरान मा0 मंत्री जी ने पूर्व निर्धारित तिथियों एवं अवधि में संबंधित विभागों द्वारा आयोजित कराए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को विस्तार से बताते हुए कहा कि दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत जनपद के सभी अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदी व नहर के किनारों पर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कराया जाए।

    दिनांक 08 से 14 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा जिसके तहत मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियां पहुंचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग जैसे चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जाएगा।

    दिनांक 11 जून से 14 जून 2026 तक मीडिया संबोधन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार की उपलब्धियां से संबंधित प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएगी।
    दिनांक 14 जून से 16 जून 2026 तक जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन कराया जाएगा।

    मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार गरीबों के कल्याण, बेटियों की शादी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण सहित सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शनी आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को बताया जाए।

    दिनांक 16 जून से 17 जून 26 तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के प्रबुद्ध जनों द्वारा जनपद में भ्रमण की योजना बनाई जाए जिससे प्रबुद्ध जन विकासखंडों का भ्रमण कर वहां आयोजित मेलों, शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों पर व्याख्यान देंगे।

    इसी क्रम में दिनांक 17 जून से 20 जून 2026 तक जनपद में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद के सभी विकास विभागों सहित समस्त जनकल्याणकारी विभागों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित एवं उत्पादों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी और आम जनमानस को विगत 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    दिनांक 18 से 19 जून 2026 तक प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में माननीय मंत्री जी द्वारा कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं नकदी फसलों, फलों एवं फूलों की खेती करने हेतु जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक किया जाए जिससे किसान को कृषि से अच्छी आय प्राप्त हो सके।

    दिनांक 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बृहद योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मा0 मंत्री जी द्वारा आयुष अधिकारी से तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को जोड़ते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु उन्हें जागरूक किया जाए।

    मा0 प्रभारी मंत्री जी ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि अपनी अपनी ज़िम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करते हुए विभिन्न तिथियों पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग त्वरित गति से अपने विभागीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें तथा सरकार की मंशा से जुड़कर जन कल्याणकारी योजनाओं को का लाभ आम जनमानस को दिलाया जाना सुनिश्चित करें।
    जनपद भ्रमण के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा लोक निर्माण निरीक्षण भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

    जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 दिवसीय अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों को आयोजित करने की दिशा में पूर्ण तैयारी के साथ जुट जाएं।
    जिलाधिकारी ने मा0 मंत्री जी सहित मा0 विधायकगणों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त कार्यक्रमों, शिविरों आदि का गुणवत्तापूर्ण आयोजन कराए जाने हेतु आश्वस्त किया।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय श्रीवास्तव, प्रभागीय बनाधिकारी हरिकेश यादव, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, सहायक उपायुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक , अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण आर0 के0 पांडेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपूर्व विधायक ने बनगवां पड़ाईन में विगत दिनों हुई घटना के संबंध में जिला कारागार में बंद पीड़ित परिवार से की मुलाकात।
    Next Article विद्यालय में ड्यूटी से नदारद गुरुजी पर कसा शिकंजा, रोका वेतन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.