Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » बदलते जॉब मार्केट में अपडेट रहना ही सफलता की कुंजी : प्रो. भावना छाबड़ा

    बदलते जॉब मार्केट में अपडेट रहना ही सफलता की कुंजी : प्रो. भावना छाबड़ा

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 10, 2026

    •राजीव एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीखे करियर निर्माण और रोजगार के नए अवसरों के गुर

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है। ऐसे में प्रोफेशनल्स के लिए नई तकनीकों और उद्योग जगत के बदलते ट्रेंड से लगातार अपडेट रहना बेहद जरूरी है। केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी संचार कौशल, समस्या समाधान की क्षमता और निरंतर सीखने की आदत भी सफल करियर के लिए आवश्यक है। साथ ही मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क सफल करियर का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। यह विचार एसोसिएट डीन, आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल, गुरुग्राम प्रो. (डॉ.) भावना छाबड़ा ने व्यक्त किए।

    बदलते जॉब मार्केट में आगे रहने के गुर बताते हुए प्रो. (डॉ.) भावना छाबड़ा।

    राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के बीबीए विभाग द्वारा ‘बदलते जॉब मार्केट में आगे कैसे रहें’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) भावना छाबड़ा ने विद्यार्थियों को वर्तमान और भविष्य के जॉब मार्केट की बदलती परिस्थितियों से अवगत कराया।

    उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को अपने कौशल को लगातार विकसित करते रहना चाहिए। उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को तैयार करना और नई तकनीकों की जानकारी हासिल करना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने नए उद्योगों में रोजगार की संभावनाओं, भविष्य में मांग वाले कौशल और करियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी।

    मुख्य वक्ता ने केस स्टडी के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया कि बदलते उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को किस प्रकार तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत नेटवर्क का निर्माण भी करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को अपने संपर्कों का विस्तार करते हुए प्रोफेशनल नेटवर्क को मजबूत करना चाहिए।

    कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने जॉब मार्केट, करियर विकल्प, आवश्यक कौशल और रोजगार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञ वक्ता ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के सरल एवं व्यावहारिक उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया।

    संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराना राजीव एकेडमी का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को सफल, आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।

    संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को लगातार अपडेट रखना होगा। ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को रोजगार की नई संभावनाओं से परिचित कराने के साथ उनके व्यक्तित्व और करियर विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में बीबीए विभागाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की नई चुनौतियों और अवसरों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleबस्ती जोन में बिलिंग व्यवस्था पटरी पर, समय से मिल रहे बिजली के बिल।
    Next Article एबीवीपी कोसीकलां नगर इकाई का पुनर्गठन, डॉ. मोनिका गुप्ता अध्यक्ष और आर्यन गर्ग बने नगर मंत्री।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026

    गन्ने के खेत में मिलीं दो संदिग्ध कब्रें, मचा हड़कंप।

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    By P.K. RastogiSeptember 7, 202624

    •पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस का खुलासा, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली…

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 2026

    गर्दन के दर्द और अकड़न को न करें नजरअंदाज।

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण के षडगर्भ भाइयों की दास्तान

    September 7, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर गोमती मित्रों ने  किया श्रमदान।

    September 7, 2026
    Most Popular

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202630

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202626

    हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, युवती समेत तीन गिरफ्तार।

    September 7, 202624
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.