Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » पुलिसकर्मियों को दिया व्यवहार व संवाद कौशल का प्रशिक्षण, जनता से शिष्ट व्यवहार पर जोर।

    पुलिसकर्मियों को दिया व्यवहार व संवाद कौशल का प्रशिक्षण, जनता से शिष्ट व्यवहार पर जोर।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 20, 2026

    बस्ती। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन एवं पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशन में गुरुवार को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए व्यवहार कौशल एवं संवाद कौशल पर अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ प्रभावी संवाद, संवेदनशीलता और शिष्ट व्यवहार के गुर बताए गए।

    पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की टीम द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में बस्ती के 303 पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग किया। वहीं संत कबीरनगर के 247 और सिद्धार्थनगर के 194 पुलिसकर्मियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण में भाग लिया। वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ड्यूटियों में तैनात पुलिसबल को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण को उपयोगी और व्यवहारिक बनाया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण देव रंजन वर्मा और सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण डॉ. रेखा वाजपेयी ने सहज एवं सरल भाषा में विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को व्यवहार एवं संवाद कौशल की बारीकियां समझाईं। मुस्कुराहट, बॉडी लैंग्वेज और सकारात्मक संवाद के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

    प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को ‘आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत’ के सिद्धांत को अपनाने की सीख दी। इसका आशय है कि दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, जैसा व्यवहार व्यक्ति स्वयं अपने लिए पसंद नहीं करता। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

    प्रशिक्षण में विभिन्न रीति-रिवाजों एवं परंपराओं के प्रति सम्मान रखने तथा ‘कल्चर शेमिंग’ से बचने पर भी जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को समझाया गया कि वर्दी के अधिकार को अहंकार का आधार नहीं बनाना चाहिए। जब कोई पुलिसकर्मी स्वयं आम नागरिक की भूमिका में होता है तो वह पुलिस से जिस तरह के व्यवहार की अपेक्षा करता है, ड्यूटी के दौरान उसे भी जनता के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए।

    मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जापानी पद्धति ‘काइजन’ तथा हठयोग दर्शन पर आधारित व्यवहारिक उपाय भी बताए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन कम से कम एक सरकारी कार्य सेवाभाव के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

    पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में व्यवहार और संवाद कौशल बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार जनता की सेवा में जुटी रहती है, लेकिन दुर्व्यवहार की शिकायतें पुलिस की छवि को प्रभावित करती हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती पुलिस द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट व्यवहार और आचरण इसका प्रमाण है कि व्यवहार एवं संवाद कौशल बेसिक पुलिसिंग के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

    समापन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने प्रशिक्षण निदेशालय की टीम का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण पुलिसकर्मियों का ध्यान जीवन के आवश्यक पहलुओं से भटकने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते समय पुलिस का व्यवहार और पीड़ितों व आम जनता के साथ व्यवहार अलग-अलग होना चाहिए। प्रशिक्षण ने पुलिसकर्मियों को इसी अंतर को बारीकी से समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमोबाइल चोरी कर क्यूआर कोड से एटीएम से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार।
    Next Article विकास की रोशनी में कमीशनखोरी का अंधेरा, तहसील क्षेत्र की स्ट्रीटलाइटें बनीं शोपीस।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202610

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 20267
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.