Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर किया पद यात्रा का समापन।

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर किया पद यात्रा का समापन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 6, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    नई दिल्ली। जागरूक भारत मिशन जनजागृति समिति के अध्यक्ष भाई अनिल चौहान द्वारा नागपुर से दिल्ली तक निकाली गई लगभग 1,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का रविवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचकर समापन हुआ। इस अवसर पर वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ. शेख साहब सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पदयात्रा में शामिल होकर अनिल चौहान का उत्साहवर्धन किया।

    राजघाट पहुंचने पर सभी लोगों ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर देश में भाईचारा, सामाजिक सौहार्द, समानता और इंसानियत कायम रहने की प्रार्थना की। इसके बाद सभी साथी गांधी स्मारक निधि पहुंचे, जहां एक बैठक आयोजित की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए अनिल चौहान ने कहा कि उन्होंने लगभग 1,500 किलोमीटर की पदयात्रा केवल इस उद्देश्य से की है कि देश में भाईचारा कायम हो और प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार एवं सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि देश की एकता और इंसानियत को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे आना होगा।

    अनिल चौहान ने डॉ. शेख साहब के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि देशभक्ति और इंसानियत की भावना देखनी हो तो डॉ. शेख साहब जैसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने पदयात्रा के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर डॉ. शेख साहब ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर इंसानियत और देशभक्ति की भावना होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता हासिल करने के लिए हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के मुद्दों को लेकर समाज में विभाजन की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के साथ होने वाले अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है।

    डॉ. शेख ने अनिल चौहान की हिम्मत और उनके अभियान की सराहना करते हुए कहा कि देश को ऐसे लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी भेदभाव के समाज को जोड़ने का काम करें। उन्होंने समाजसेवी सुशील खन्ना का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 50 वर्ष समाज सेवा के लिए समर्पित किए हैं।

    बैठक में मौलाना जावेद सिद्दिकी ने कहा कि लोगों को अनिल चौहान के अभियान से जुड़कर देश में प्रेम और भाईचारे का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। गुजरात से पहुंचे राष्ट्रीय मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश जोशी ने देशहित, विकास और मजदूरों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

    वहीं कश्मीर से पहुंचे जमीर साहब ने कहा कि देश में नफरत की स्थिति चिंता का विषय है और लोगों को इसके पीछे के कारणों को समझते हुए आपसी प्रेम एवं सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। फिरोजपुर झिरका से पहुंचे वीआईपी पार्टी हरियाणा के युवा अध्यक्ष लुकमान साहब ने कहा कि वंचितसमाज इंसाफ पार्टी सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी, युवाओं को रोजगार और किसानों को उनके अधिकार दिलाने की बात करती है। उन्होंने नफरत फैलाने वाली मीडिया पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता बताई।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे और जनजागृति के अभियान को आगे बढ़ाने तथा समाज में भाईचारा, समानता और इंसानियत का संदेश पहुंचाने पर चर्चा की।

    इस मौके पर डॉ. अजहर अली शेख, इशरत, डॉ. रमीज, डॉ. सोहिल, डॉ. नाजिम, अर्चना मेंडेवार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच
    Next Article पीएम मोदी का मेट्रो मोमेंट्स  : बच्चों से की बात, जन्माष्टमी से लेकर किताबों तक पर हुई चर्चा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    जिस फिल्म को लोग भूल गए थे, उसी ने कर दिया कमाल! ‘हनुमान अंश’ 100 करोड़ क्लब में शामिल।

    September 6, 2026

    पीएम मोदी का मेट्रो मोमेंट्स  : बच्चों से की बात, जन्माष्टमी से लेकर किताबों तक पर हुई चर्चा।

    September 6, 2026

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    एटीएम बूथ में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; एक को लगी गोली।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20262

    मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट नगर की संयुक्त टीम ने चार सितंबर को एटीएम…

    क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर छात्राओं के लिए शिक्षिका की सराहनीय पहल, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर।

    September 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    एटीएम बूथ में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; एक को लगी गोली।

    September 6, 2026

    क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर छात्राओं के लिए शिक्षिका की सराहनीय पहल, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर।

    September 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202624

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202623

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 202621
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.