Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » पीएम मोदी का मेट्रो मोमेंट्स  : बच्चों से की बात, जन्माष्टमी से लेकर किताबों तक पर हुई चर्चा।

    पीएम मोदी का मेट्रो मोमेंट्स  : बच्चों से की बात, जन्माष्टमी से लेकर किताबों तक पर हुई चर्चा।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 6, 2026

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। पीएम ने कैप्शन में लिखा, मेट्रो मोमेंट्स, कल शाम की एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) की यात्रा और वहां से वापस आने के दौरान हुई बातचीत। यह वीडियो शनिवार शाम एसआरसीसी (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) के शताब्दी समारोह में जाने और वहां से लौटने के दौरान का है। वीडियो में पीएम मोदी मेट्रो में मौजूद लोगों, खासकर बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    वीडियो में पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों से हाथ मिलाते नजर आए और उन्होंने बच्चों से उनके नाम पूछे, साथ ही यह भी पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। बच्चों की टोली से पीएम मोदी ने पूछा, जन्माष्टमी मनाई कि नहीं? इस पर बच्चों ने एक सुर में हामी भरी और जवाब दिया, हां, हमने मनाई।

    इसके बाद पीएम मोदी ने कुछ बच्चों को अपने पास बैठाया। उनमें से एक बच्चा यह कहता नजर आया कि आज 5 सितंबर है, शिक्षक दिवस है। हमारे साथ एस राधाकृष्णन नहीं हैं, जिन्होंने अपने जमाने में ढेर सारे विद्यार्थियों को प्रेरित किया था, लेकिन आज हमारे पास आप हैं, जो पूरे भारत को प्रेरित करते हैं। इसके लिए मैं आपको बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।

    Metro moments…

    Conversations during last evening’s journey to SRCC and back. pic.twitter.com/GHIuPqYAKI

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2026

    मेट्रो में मौजूद एक अन्य बच्चा ने गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर:। गुरु: साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम:॥ श्लोक कहकर पीएम मोदी से मुलाकात की।
    मेट्रो में कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं और उनमें से कुछ के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने बच्चे के सिर पर हाथ रखकर स्नेह दिया।
    मेट्रो में एक छोटा बच्चा आकर पीएम मोदी से हाथ मिलाते नजर आया और यह कहता दिखा कि मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं। इस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, सचमुच में।

    इसके बाद एक महिला पीएम मोदी से आकर बोली कि मैं चंदौली से हूं। इस पर पीएम मोदी ने बताया कि मैं भी बगल में काशी का हूं। महिला ने बताया कि मेरा मायका काशी ही है। इस पर प्रधानमंत्री ने पूछा, कैसा लगता है आपको काशी?
    महिला ने कहा कि काशी बहुत तेज गति से विकसित हुआ है। फिर पीएम मोदी ने पूछा कि काशी के लोग खुश हैं? अच्छा काम हो रहा है? इस पर महिला ने ‘हां’ में जवाब दिया।

    इसके बाद पीएम मोदी फिर कुछ विद्यार्थियों से बात करते नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा, आप किताब पढ़ते हैं, कौन सी किताब पढ़ते हैं? बच्चों ने कहा कि हम नॉवेल और एकेडमिक किताबें पढ़ते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ऑटोबायोग्राफी और बायोग्राफी भी पढ़नी चाहिए।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर किया पद यात्रा का समापन।
    Next Article जिस फिल्म को लोग भूल गए थे, उसी ने कर दिया कमाल! ‘हनुमान अंश’ 100 करोड़ क्लब में शामिल।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    जिस फिल्म को लोग भूल गए थे, उसी ने कर दिया कमाल! ‘हनुमान अंश’ 100 करोड़ क्लब में शामिल।

    September 6, 2026

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर किया पद यात्रा का समापन।

    September 6, 2026

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अपराध

    एटीएम बूथ में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; एक को लगी गोली।

    By P.K. RastogiSeptember 6, 20262

    मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट नगर की संयुक्त टीम ने चार सितंबर को एटीएम…

    क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर छात्राओं के लिए शिक्षिका की सराहनीय पहल, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर।

    September 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान।

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    एटीएम बूथ में घुसकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; एक को लगी गोली।

    September 6, 2026

    क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

    September 6, 2026

    शिक्षक दिवस पर छात्राओं के लिए शिक्षिका की सराहनीय पहल, विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर।

    September 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान।

    September 6, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202630

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202624

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202623

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं, ASI करेगी जांच

    September 6, 202621
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.