Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » आठ राज्यों के श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की ली शपथ।

    आठ राज्यों के श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की ली शपथ।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiSeptember 27, 2026

    •राया में महेंद्र प्रताप सिंह बोले— अब हर हिंदू को जन्मभूमि मुक्ति के लिए अपने क्षेत्र में जनजागरण करना होगा

    राया (मथुरा)। बंगाल, ओडिशा, दिल्ली समेत आठ राज्यों से आए श्रीकृष्ण भक्तों ने शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर पुनः भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने-अपने राज्यों में जनजागरण अभियान चलाने और इस विषय को हर हिंदू तक पहुंचाने की शपथ ली।

    राया के गणेश बाग स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे अपने गांव, शहर और समाज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर जागरूकता फैलाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। संकल्प के दौरान पूरा परिसर “जय श्रीकृष्ण” और “आ गए हैं अवध बिहारी, अब आएंगे कृष्ण मुरारी” के जयघोष से गूंज उठा।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का संघर्ष केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर हिंदू अपने क्षेत्र में इस विषय को लेकर जनजागरण करे और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करे।

    उन्होंने कहा कि आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत जागरूक समाज होता है। यदि हर श्रद्धालु अपने गांव, मोहल्ले और नगर में दस नए लोगों तक इस विषय को पहुंचाने का संकल्प ले, तो यह अभियान देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचकर संकल्प लेना इस बात का संकेत है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय अब सीमित क्षेत्र का नहीं, बल्कि व्यापक जनआस्था का विषय बन चुका है।

    बंगाल से यात्रा का नेतृत्व कर रहे संत असीम कृष्णदास ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जन्मभूमि मुक्ति का संघर्ष आगे बढ़ रहा है और अब इसे जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व श्रद्धालुओं का भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए भक्त अपने-अपने क्षेत्रों में इस संदेश को लेकर लौटेंगे और जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

    कार्यक्रम में असीमदास, परमानंद दास, गोपालदास, राधारमण दास, नरोत्तम दास के अलावा विमल कुमार गर्ग, विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, अमित अग्रवाल और नीरज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleडाइट मथुरा में गूंजा वंदेमातरम्, कार्मिकों ने एक स्वर में किया गायन।
    Next Article 30 सितंबर को खेल रत्न सम्मान समारोह, सम्मानित होंगे जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    वार्ड 45 को मिली विकास की बड़ी सौगात, सात सड़कों का निर्माण शुरू।

    September 28, 2026

    मथुरा: नगर निगम मथुरा-वृंदावन का बड़ा एक्शन, जवाहर हाट से पुराने बस स्टैंड तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

    September 28, 2026

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज सड़क पर उतरेगी महानगर कांग्रेस

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    विश्व पर्यटन दिवस पर सेवा संकल्प के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन साथ ही “सिद्धार्थनगर: वर्तमान से लेकर अतीत तक” पुस्तक का हुआ विमोचन।

    By P.K. RastogiSeptember 28, 20262

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत…

    डुमरियागंज में बाढ़-जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM ने किया दर्जनों गांवों का निरीक्षण।

    September 28, 2026

    गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.2 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार।

    September 28, 2026

    बस्ती में कायस्थ पार्टी का महासम्मेलन, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन।

    September 28, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    विश्व पर्यटन दिवस पर सेवा संकल्प के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन साथ ही “सिद्धार्थनगर: वर्तमान से लेकर अतीत तक” पुस्तक का हुआ विमोचन।

    September 28, 2026

    डुमरियागंज में बाढ़-जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM ने किया दर्जनों गांवों का निरीक्षण।

    September 28, 2026

    गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.2 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार।

    September 28, 2026

    बस्ती में कायस्थ पार्टी का महासम्मेलन, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन।

    September 28, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202639

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202634

    सेवा संकल्प अभियान के तहत अमित गुप्ता ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

    September 26, 202633

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202633
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.