ग्राहकों का मिला भरोसा, बोले—अब कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली-आगरा जाने की जरूरत नहीं
मथुरा। कनकाली मंदिर के सामने स्थित सुविधा शोरूम का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शोरूम के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शोरूम के स्टाफ ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।
बीते एक वर्ष में सुविधा शोरूम ने मथुरा के ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न ब्रांडों के कपड़े एक ही छत के नीचे किफायती दामों पर उपलब्ध होने से ग्राहकों को खरीदारी के लिए दिल्ली, आगरा और अलीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
ग्राहकों ने की सुविधाओं की सराहना
एक महिला ग्राहक ने बताया कि मथुरा में सुविधा शोरूम खुलने के बाद उनका परिवार, पड़ोसी और रिश्तेदार जब भी मथुरा आते हैं, कपड़ों की खरीदारी यहीं से करते हैं। उन्होंने कहा कि शोरूम का स्टाफ, मैनेजर और पूरी टीम ग्राहकों को परिवार की तरह वैरायटी दिखाकर पसंद के कपड़े उपलब्ध कराती है। उन्होंने शोरूम के संचालकों और पूरी टीम को प्रथम स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मथुरा के लोगों से एक बार शोरूम आकर खरीदारी करने की अपील की।
ग्राहक संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता : मैनेजर
शोरूम के मैनेजर ने कहा कि सुविधा शोरूम का एक वर्ष पूरा होना गिरिराज महाराज की कृपा और मथुरा वासियों के प्यार एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने ग्राहकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में लोगों ने जिस तरह विश्वास जताया, उसके लिए पूरी टीम हृदय से आभारी है। ग्राहक उनके लिए भगवान स्वरूप हैं और ग्राहक संतुष्टि उनकी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए लगातार नई वैरायटी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में भी ग्राहकों को किफायती दामों पर बेहतर गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।


