केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। सेवा संकल्प अभियान तथा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर तथा प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल संत कबीर नगर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले तथा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृहद रोजगार मेले में लगभग 332 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमे से कुल 116 का प्रारंभिक चयन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्र शेखर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मेहदावल वसंत तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, प्रेमलता एजुकेशनल ग्रुप की प्रबंध निदेशिका अंजना पांडेय, सीडीपीओ मेहदावल गरिमा पांडेय सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


