केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडे जी के नेतृत्व में मनाई गई।
जिला अध्यक्ष ने बच्चों के साथ मिठाइयां बांटी और बच्चों को चॉकलेट, पेंसिल, कटर, कॉपी देकर उनके लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बात करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आजादी के बाद विपरीत परिस्थितियों में भारत को शिक्षा क्षेत्र में, उद्योग क्षेत्र में, कृषि क्षेत्र में इस तरीके से आगे ले जाने का काम किया और भारत को विश्व स्तर पर जो स्थान दिलाया वह अतुलनीय है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी, नेहरू जी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने देश को एक स्वस्थ लोकतंत्र दिया जिस पर देश की जनता सभी संवैधानिक संस्थानों पर भरोसा करके देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांति देवी, सुनील कुमार पाण्डेय, अरुण पांडे, अजय सिंह, श्यामबिहारी उर्फ गोलू पासवान, अतीक, चंद्र प्रकाश पासवान, अशोक आर्य, राजीव गोंड, गिरजेश मिश्रा, बिट्टू सिंह, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश पाण्डेय, आचार्य जी, श्यामलाल, सोनू सिंह, जमशेद अख्तर, दुर्गेश पाठक, सुग्रीव पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


