•चलती बाइक से कूदकर भागा आरोपी, रुपये गायब मिलने पर सेवानिवृत्त डाककर्मी को हुआ शक।
बेला (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरौली में एक सेवानिवृत डाककर्मी व बीमा अभिकर्ता की बाइक पर लिफ्ट मांग कर एक जेब कतरे ने उनकी जेब काट कर 19500₹ पर कर दिए और साथी की बाइक से भाग गया।।
ग्राम पिपरौली शिव निवासी राम प्रकाश शुक्ला सेवानिवृत डाककर्मी व बीमा अभिकर्ता पिपरौली शिव में एक दुकान पर सौदा लेने गए थे वहां से वापस जाते वक्त उन्हें एक युवक मिला उसने आगे ग्राम निवादा तक बाइक पर ले चलने का अनुरोध किया, इस पर राम प्रकाश शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया, इसी बीच उक्त युवक ने रास्ते में उनकी जेब काट कर बीमा वसूली के 19500₹ पार कर दिए और एक दम चलती बाइक से कूद कर साथ चल रही साथी की दूसरी बाइक पर बैठकर भाग गया।
इस पर आशंका होने पर उन्होंने तत्काल अपनी बाइक रोक कर जेब टटोली तो उनकी जेब कटी और रुपया पार दिखे, फिलहाल पीड़ित सेवानिवृत्त डाक कर्मी व बीमा अभिकर्ता ने पुलिस को सूचना नहीं दी, उन्होंने आगे से किसी को बाइक पर न लिफ्ट देने का संकल्प लिया।।


