Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » संस्कृति विवि में सर चढ़कर बोला इरफान की गायकी का जादू।

    संस्कृति विवि में सर चढ़कर बोला इरफान की गायकी का जादू।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 2, 2026

    मथुरा। शिक्षा और संस्कारों के अनूठे केंद्र संस्कृति विश्वविद्यालय में इस वर्ष का स्थापना दिवस समारोह बेहद खास और भव्य हुआ। गौरवशाली विरासत और शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए सोपान तय कर चुके इस विश्वविद्यालय का पूरा परिसर सुरों की महफिल से सराबोर हो गया। देश के जाने-माने और युवाओं के चहेते बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद इरफान के गीतों का जादू विद्यार्थियों के सर चढ़कर छा गया।

    इस वर्ष की थीम में अतीत और वर्तमान का एक बेहतरीन कोलाज देखने को मिलेगा। छात्र-छात्राएं जहाँ एक तरफ 80 के दशक के ‘रेट्रो वाइब्स’ और सुनहरे दौर की यादों को ताज़ा करने की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं मोहम्मद इरफान ने मंच पर आकर इस शाम को रूहानी और रूमानी बना दिया। इरफान ने जब अपने सुपरहिट और रूह को छू लेने वाले गीतों जैसे— ‘दर्द दिलों के कम हो जाते’, ‘दिल संभल जा जरा (फिर मोहब्बत)’, ‘बंजारा’ और ‘बारिश’ की तान छेड़ी, तो समूचा ब्रज क्षेत्र और विश्वविद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी मखमली आवाज़ में गाए गए इन गानों को लाइव सुनने के लिए युवाओं में ‘क्रेज’ सातवें आसमान पर नजर आया।

    इरफान ने अपने गीतों की शुरुआत यारियां फिल्म के लोकप्रिय गीत दिल मेरा है नासमझ कितना..से की। संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जबर्दस्त शोर के साथ अपने प्रिय गायक का मंच पर उतरते ही स्वागत किया। चारों तरफ तालियों की आवाज तब तक गूंजती रही जब तक वे मंच पर पहुंच नहीं गए। हिमेश रेशमियां द्वारा कंपोज किया, सनम तेरी कसम का गीत, तुझे देखते ही आंखें हो जाती हैं नम सुनाकर उन्होंने धीरे-धीरे विद्यार्थियों के दिल में उतरना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों के जबर्दस्त उत्साह और प्यार से कुछ ही देर में इरफान ऐसे मस्त हुए कि उन्होंने अपनी गायकी में पूरी इनर्जी झोंक दी। एक के बाद एक दिल को छूने वाले गीत, दर्द दिलों के गर कम हो जाते, तू ही तू हर जगह आजकल क्यूं है, मुझको इतना बताए कोई, केसरिया तेरा रंग है पिया, तू पास है मेरे पास है ऐसे, तेरे बिना गुजारा ऐ दिल है मुश्किल, एक आस मिली मुझको, जो कुबूल किसी ने किया, कोई मुझसे मिला, जैसे बंजारे को घर, ऐसा क्यूं करूंगा जानूं में जानूं न जैसे नए दौर के गीतों के तुरंत बाद जब उन्होंने पुराने गीतों की झड़ी लगाई तो विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी झूमने को मजबूर हो गए। लता जी का गाया गाना लग जा गले से फिर ये मुलाकात हो के न हो, जगजीत सिंह की गजल , होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो। लोकप्रिय गायक केके की याद में उन्होंने उनके गीत सुनाए।

    इरफान का छात्र-छात्राओं पर ऐसा चढ़ा कि वे सब स्टेज के नजदीक आकर उनका साथ देने लगे। विद्यार्थियों की इस लयबद्ध संगत ने इरफान को यह कहने पर मजबूर कर दिया कि वाह, संस्कृति। ये पढ़ने वाले बच्चे संगीत की भी इतनी पकड़ रखते हैं, गजब। इरफान के गीतों से विद्यार्थी इस कदर जुड़ गए कि वे लगातार इरफान को गाने को मजबूर करते रहे, ढाई घंटे से ज्यादा बिना रुके इरफान ने भी गाने गाकर अपनी गायकी का ऐसा सबूत दिया जो यह बताता है कि वे युवा दिलों की धड़कन क्यूं हैं। अंत में उन्होंने भंगड़ा ऐसा गाया कि सारा मैदान नाच उठा। रात ठीक 10 बजे से शुरू हुआ इरफान के गीतों का यह सफर आधी रात जाकर रुका।
    “एक उत्सव, अनगिनत यादें”

    विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता और पूरे संस्कृति परिवार ने इस मील के पत्थर को छूने की खुशी साझा करते हुए कहा कि यह स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी यात्रा, हमारे मूल्यों और हमारे छात्रों की ऊर्जा का उत्सव है। लोकप्रिय गायक मोहम्मद इरफान का सम्मान करते हुए डा. सचिन गुप्ता ने कहा कि आप जैसे राष्ट्रीय स्तर के फनकार की उपस्थिति ने इस जश्न को ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाली याद में तब्दील कर दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसुरेश चन्द्र अग्रवाल की 75वीं जयंती को समर्पित होगा इस वर्ष का रामलीला महोत्सव।
    Next Article गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    सुरेश चन्द्र अग्रवाल की 75वीं जयंती को समर्पित होगा इस वर्ष का रामलीला महोत्सव।

    October 2, 2026

    गांधी जयंती: जैत में मनाया रिफॉर्म उत्सव, ग्रामीणों को किया जागरूक।

    October 2, 2026

    श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    अयोध्या मंडल

    तेज डीजे और वाइब्रेशन के खिलाफ सुल्तानपुर में निकला शांति मार्च।

    By P.K. RastogiOctober 2, 20262

    सुल्तानपुर। तेज आवाज और वाइब्रेशन वाले डीजे के खिलाफ जनजागरूकता को लेकर शुक्रवार को घर…

    कुम्हार/प्रजापति को शिल्पकार श्रेणी में SC प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, लंबित अपीलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश।

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर सिसवा पालिका में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान के तहत हुआ श्रमदान।

    October 2, 2026

    सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए व्यापारियों ने भरी हुंकार, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान।

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    तेज डीजे और वाइब्रेशन के खिलाफ सुल्तानपुर में निकला शांति मार्च।

    October 2, 2026

    कुम्हार/प्रजापति को शिल्पकार श्रेणी में SC प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, लंबित अपीलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश।

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर सिसवा पालिका में ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान के तहत हुआ श्रमदान।

    October 2, 2026

    सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए व्यापारियों ने भरी हुंकार, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान।

    October 2, 2026
    Most Popular

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202680

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

    September 30, 202666

    पीडीए जन पंचायत में रंजना पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    September 29, 202642
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.