रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। आज विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित ग्राम सभा अमरिया टोला-संगलदीप में विधायक श्री श्यामधनी राही ने पहुंचकर प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक श्री श्यामधनी राही ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना उनका दायित्व है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, उपजिलाधिकारी श्री निखिल चक्रवर्ती, सीओ सदर श्री विश्वजीत, तहसीलदार श्री अरविंद नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार श्री अमित सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अमित पांडेय, विकास गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


