रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भनवापुर विकासखंड अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित गांवों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
उन्होंने ग्राम पंचायत रमवापुर उर्फ नेबुआ, धनोहरा, धनोहरी, मछिया, खुरपहवा, बुढ़िया टायर तथा भरवठिया सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना और अपने निजी स्तर पर खाद्य सामग्री सहित आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करेंगे। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान सचिदानंद पाण्डेय, विनय पाठक, मंटू सिंह, राजू पाल, जयसम चौधरी, पप्पू चौधरी, राजेश कुमार, जगलाल, पिंटू, संदीप दूबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


