Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » डुमरियागंज में उल्टी गंगा बह रही है, लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया है: इमरान लतीफ़

    डुमरियागंज में उल्टी गंगा बह रही है, लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया है: इमरान लतीफ़

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 4, 2026

    •तहसील परिसर में सपाइयों पर कथित हमले को लेकर भाजपा पर बरसे आप प्रांतीय अध्यक्ष, वर्तमान सपा विधायक को भी लिया आड़े हाथों।

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।

    सिद्धार्थनगर:: आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डुमरियागंज इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने आज बैदौला स्थित आम आदमी पार्टी विधानसभा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डुमरियागंज के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

    डुमरियागंज तहसील परिसर में एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के लोगों पर कथित हमले पर इमरान लतीफ़ ने कहा, “डुमरियागंज में उल्टी गंगा बह रही है। जिस तहसील परिसर में आम आदमी न्याय की उम्मीद लेकर जाता है, वहीं राजनीतिक लोगों पर हमला होना बेहद शर्मनाक है। डुमरियागंज में लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।”

    उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा ने डुमरियागंज को नफ़रत की प्रयोगशाला के साथ-साथ गुंडागर्दी, तानाशाही, ज़ुल्म, ज़्यादती और अत्याचार का मैदान बना दिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ितों पर ही मुकदमे दर्ज किए जाएंगे तो यह कानून के राज पर गंभीर सवाल है।

    85 हजार वोट लेकर भी कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष नहीं कर पा रहीं विधायक

    वर्तमान सपा विधायक को आड़े हाथों लेते हुए इमरान लतीफ़ ने कहा कि “करीब 85 हजार वोटों की ताकत हासिल करने के बाद भी अगर कोई विधायक अपने कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष नहीं कर सकतीं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा कार्यकर्ताओं को मारा गया, उन्हीं पर मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया और वर्तमान विधायक कल से खामोश बैठी हैं।”

    उन्होंने कहा, “इतने बड़े जनादेश के बावजूद जो विधायक अपने कार्यकर्ताओं के लिए आवाज़ उठाने में बुज़दिल, लाचार, बेबस, मजबूर और कमजोर साबित हो रही हों, उनके हाथों में क्षेत्र की जिम्मेदारी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने विधायक को केवल विधानसभा में बैठने के लिए नहीं, बल्कि अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए चुना है।”

    उन्होंने प्रशासन से तहसील परिसर की घटना की निष्पक्ष जांच तथा उपलब्ध वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष जलाल चौधरी, सोहन आर्या, अब्दुररेहमान खान, मुख़्तार क़ाज़ी, रावी रिज़वी, राम करण गौड़, इमरान ख़ान आदि मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleबाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, ग्रामीणों को वितरित की राहत सामग्री।
    Next Article मुकुट पूजन और गणेश शोभायात्रा से रामलीला महोत्सव शुरू
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

    October 4, 2026

    मवैया देवी मंदिर के पुजारी व ग्राम प्रधान को ‘नारायण की कलम’ एवं गौमाता सम्मान।

    October 4, 2026

    माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कुपोषण मुक्त बच्चों का लिया संकल्प।

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

    By P.K. RastogiOctober 4, 20261

    •119 प्रार्थना पत्रों में सात का मौके पर निस्तारण, शेष के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश…

    मांट विधानसभा में बदले राजनीतिक समीकरण, श्याम सुंदर शर्मा की वापसी से बढ़ी चुनावी सरगर्मी।

    October 4, 2026

    मवैया देवी मंदिर के पुजारी व ग्राम प्रधान को ‘नारायण की कलम’ एवं गौमाता सम्मान।

    October 4, 2026

    माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कुपोषण मुक्त बच्चों का लिया संकल्प।

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

    October 4, 2026

    मांट विधानसभा में बदले राजनीतिक समीकरण, श्याम सुंदर शर्मा की वापसी से बढ़ी चुनावी सरगर्मी।

    October 4, 2026

    मवैया देवी मंदिर के पुजारी व ग्राम प्रधान को ‘नारायण की कलम’ एवं गौमाता सम्मान।

    October 4, 2026

    माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कुपोषण मुक्त बच्चों का लिया संकल्प।

    October 4, 2026
    Most Popular

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202681

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

    September 30, 202671

    पीडीए जन पंचायत में रंजना पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

    September 29, 202642
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.