•श्रीकृष्ण जन्मस्थान से निकली गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत।
•चांदी के सिंहासन पर रामदरबार के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र।
मथुरा। श्री रामलीला मंच (कंस) के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मुकुट पूजन और भव्य श्री गणेश शोभायात्रा के साथ हुआ।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर आयोजक, गोवंश, प्रणय गोस्वामी और सीता सोनी समेत कुबेर शर्मा ने विधिवत पूजन कराया। गणेश-अर्चना, गौरी-अर्चना, वरुण पूजन, कलश और ब्रह्मा, जालंधर, यज्ञ, नारायण, शुक्रदेव, दुर्वासा, ध्रुव और तिलारी के मुकुट, वस्त्र, पोशाक और अस्त्र-शस्त्रों का पूजन किया गया। पूजन में नीति नितेश शेषाद्रि राय व अन्य मौजूद रहे।
शोभायात्रा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान से निकली गणेश शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। चांदी के विशाल सिंहासन पर राम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूप विराजमान रहे। मार्ग में आरती और पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।
शोभायात्रा में जुलूस मंत्री विनोद सर्राफ, कार्यालय मंत्री संजय विजली, अनूप टैंट, नागेन्द्र मित्तल, हेमन्त अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, श्याम सिंह अहिरवार, कुंवर नरेन्द्र सिंह और विनोद दास अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रामलीला में आज चार अक्टूबर को शाम सात बजे तुलसीदास जीवन चरित्र की लीला होगी।


