रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। नारायणपुर ब्लॉक में सीडीपीओ रेनू पांडे के नेतृत्व में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक के विभिन्न सेक्टरों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं से बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक एवं शुद्ध भोजन देने की अपील की। साथ ही मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से बच्चों को दूर रखने की सलाह दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संतुलित एवं पोषक आहार से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है तथा उन्हें कुपोषण से बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य सेविका संतोषी देवी, कुमुद विश्वकर्मा और नंदिता पांडे सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा देवी, पूर्णिमा देवी, सीमा कुमारी, शिप्रा कुशवाहा, सुनीता कुमारी, अर्चना श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


