रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
सीखड़। मवैया देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चौबे एवं ग्राम प्रधान दिनेश चौबे को धार्मिक सेवा, संस्कार, सादगी एवं सामाजिक योगदान के लिए ‘नारायण की कलम’ एवं ‘गौमाता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। महर्षि ऋष्यश्रृंग सेवा संस्थान (पंजीकृत), नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचराव के प्रबंधक इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ विचित्रानंद ने उन्हें अंगवस्त्रम, आध्यात्मिक कलम एवं सुंदरकांड की पुस्तक सहित सम्मान प्रदान किया।
बताया गया कि दिनेश चौबे का जन्म वर्ष 1985 में मवैया गांव के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार में हुआ। पीडीएनडी इंटर कॉलेज, चुनार से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह मवैया देवी मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करने लगे। वह प्रतिदिन मंदिर में माता की दोनों समय आरती एवं श्रृंगार करते हैं।
ग्रामीणों के सहयोग और जनसेवा की भावना के चलते वह वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए और तीन गांवों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, उन्हें यह सम्मान उनके संस्कार, मधुर व्यवहार, मेहनत, लगन एवं धार्मिक सेवा के लिए प्रदान किया गया।


