रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर ,आसूचना के आधार पर सीमा चौकी ककरहवा द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ विशेष समन्वय गश्त ड्यूटी हेतु रवाना किया गया। ड्यूटी पार्टी सीमा स्तंभ संख्या 543/1 से 500 मीटर भारत में ककरहवा नर्सरी मंगरहिया मोड के पास ड्यूटी में तैनात थी ड्यूटी के दौरान एक ऑटो ई रिक्शा आते हुए दिखाई दिया रोककर देखा गया तो मौके से एक व्यक्ति 10 बोरी यूरिया खाद कुल 450 किलोग्राम , भारत से नेपाल लेकर जाने के फ़िराक में था I
खाद के बारे में पूछ-ताछ के दौरान उस व्यक्ति ने बताया कि मोहाना बाजार किसी अंजान व्यक्ति से लेकर नेपाल के ओढ़वलिया गांव में अज्ञात व्यक्ति को बेचने जा रहा था। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम- संदीप उम्र 22वर्ष पिता रामराज ,ग्राम पतीला शिवपति नगर, पोस्ट मोहाना जिला सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश बताया I
व्यक्ति से बरामद सामान के बारें में पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण 10 बोरी खाद, 01 ऑटो ई रिक्शा के साथ 01 व्यक्ति को अग्रिम कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा के सुपुर्द किया गया।
43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है जिसके फलस्वरूप एस.एस.बी द्वारा लगातार भारत–नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और अन्य उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बंधित व्यक्तियों पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।


