केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजन समिति की बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ0 सलोनी गर्ग एवं आयोजन समिति के समस्त, नामित सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला युवा कल्याण अधिकारी से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए Cultural Track (युवा उत्सव) के अंतर्गत जनपद स्तरीय आयोजन तथा VBYLD-2027 से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों के पंजीकरण, प्रतियोगिताओं के आयोजन, निर्णायक/मूल्यांकनकर्ताओं के चयन, प्रचार-प्रसार, बजट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश, आराधना, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।


