•आक्रोशित है धनगर समाज डीएम साहब अपना वायदा निभाएं।
मथुरा। धनगर समाज विकास समिति के झींगुरपुरा स्थित कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष सतीश धनगर की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि धनगर समाज अब चैन से नहीं बैठेगा और अपने हक अधिकार के लिए जोरदार ढंग से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष सतीश धनगर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर वटवृक्ष के नीचे हमारा अनिश्चितकालीन धरना 568 दिन चला था और जिलाधिकारी मथुरा चन्द्र प्रकाश सिंह के आश्वासन पर स्थगित हुआ था।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धनगर समाज आक्रोशित है, डीएम साहब अपना वायदा निभाएं और स्पष्टीकरण आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले तहसीलदार और लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए। अन्यथा धनगर समाज अपने अधिकार के लिए जोरदार ढंग से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
समिति के प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार धनगर ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि जिलाधिकारी मथुरा द्वारा धनगर समाज के चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को एक लॉलीपॉप देकर स्थगित करवा दिया था परंतु डीएम साहब ने आज तक धनगर समाज के जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं कराए, इससे धनगर समाज में काफी आक्रोश है। धनगर समाज विकास समिति जल्द ही जिला अधिकारी मथुरा के कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की रणनीति बनाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमवीर धनगर, मुकेश धनगर, बलवीर सिंह धनगर, एडवोकेट संजय धनगर प्रधान, तुलसीराम धनगर, डीसी वर्मा, बनवारी लाल धनगर, मेदाराम धनगर, चंद्र प्रकाश बृजवासी, कैप्टन हाकिम सिंह धनगर, संजय धनगर एडवोकेट, पन्नालाल धनगर, स्वतंत्र सिंह धनगर, बंटी धनगर, कमल सिंह धनगर, अशोक धनगर, गोलू पहलवान, चंद्रप्रकाश धनगर आदि लोग मौजूद थे।


