बस्ती। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय इकाई बहादुरपुर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन नगर स्थित एक मैरिज हाल में सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान के लिए मै सदैव प्रयासरत रहता हूं, शिक्षकों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं।
जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतंत्र कायम करना शिक्षकों के हक के लिए लड़ना उनका उद्देश्य है। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इन्द्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, राम भरत वर्मा, चंद्रभान चौरसिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, आदि ने संबोधित किया।
अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक इन्द्रसेन मिश्र और निर्वाचन अधिकारी शोभाराम वर्मा की देख रेख में संपन्न हुआ। सर्व सम्मत से जय प्रकाश चौधरी अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार यादव मंत्री, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। अवधेश कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर राम सहाय,दिवाकर यादव,धर्मेंद्र आजाद,जवाहर लाल , सचिन यादव और अमिता सिंह यादव चुनी गई।
संगठन मंत्री के रूप में राजेन्द्र प्रताप यादव, अरविन्द कुमार,और श्रीमती वंदना वर्मा निर्वाचित हुई जबकि प्रचार मंत्री रमेश कुमार, ध्रुव कुमार और श्रीमती सुशीला देवी चुनी गई। संरक्षक अंबिका पाण्डेय घोषित किए गए। जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीय की शपथ दिलाया
इस अवसर पर मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, के.के. वर्मा उर्फ गुड्डू, विजय प्रकाश वर्मा, ज्ञानदास चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, संदेश रंजन,सतीश भारती, ठाकुर प्रसाद, विपुल गुप्ता, अरविंद यादव, विजय पाल, विवेकानंद चौरसिया, आम यादव, नीरज वर्मा, विद्या यादव, मंजू देवी, दिव्या श्रीवास्तव और डॉ0 मंजू सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।


