रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। शिक्षक एवं कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए डुमरियागंज ब्लॉक, जनपद सिद्धार्थनगर में जीआईएस बीमा कटौती की वापसी कराई गई। डुमरियागंज प्रदेश का पहला ब्लॉक बना है, जहां जीआईएस बीमा कटौती की वापसी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।
इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डुमरियागंज के जिला मंत्री/ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश कुमार पाण्डेय एवं उनकी पूरी टीम के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्य में वित्त एवं लेखाधिकारी, सिद्धार्थनगर अभिनय कुमार सिंह की इच्छाशक्ति, सकारात्मक पहल एवं सहयोग का विशेष योगदान रहा। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के रवि गुप्ता एवं उमेश वर्मा का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अभियान में संगठन के उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, महामंत्री शेष राम यादव कोषाध्यक्ष राम सिंह पाल, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डुमरियागंज ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा कि यह उपलब्धि शिक्षक एवं कर्मचारी हित में संगठन की निरंतर सक्रियता और सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है। संगठन भविष्य में भी शिक्षक-कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयास करता रहेगा।


