मथुरा। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित मानव सेवा में समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज निशुल्क नेत्र जांच शिविर का समापन श्रीजी बाबा पर किया गया तथा विशाल रक्तदान शिविर अग्रवाटिका पर आयोजित हुआ।


कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीनियर सर्जन डॉ अंकित अग्रवाल एवं रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेपी डायग्नोस्टिक के निदेशक डॉ दीपक अग्रवाल व खेरागढ़ के पूर्व विधायक महेश चंद अग्रवाल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया की सर्वप्रथम आज प्रातः श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सालय पर नेत्र शिविर का समापन हुआ जिसमें लगभग 300 मरीजों ने शिविर में जांच कराई एवं लगभग 150 मरीज के ऑपरेशन निशुल्क किए गए व उनको फल चश्मा दवाई इत्यादि वितरित की गई, तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे अग्रवाटिका पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ जिसके प्रायोजक कुंजीलाल रामबाबूलाल मित्तल बूरेवाला ट्रस्ट के अर्चना – महावीर प्रसाद मित्तल तथा संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल बैंक वाले रहे , शिविर में करीब साठ रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया गया ।
मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल तथा अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा की महाराज अग्रसेन के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलते हुए पूरा अग्रसमाज समाज सेवा में प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है हम सभी अग्रबंधुओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी में भी समाज सेवा का भाव पैदा हो।
कार्यक्रम में प्रमुख उधोगपति प्रमोद गर्ग कसेरे,अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष योगेश बंसल कागजी,कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संगठन मंत्री धीरज गोयल, प्रचार मंत्री संदीप अडूकी, ऑडिटर अतुल अग्रवाल हार्डवेयर , तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरिओम मांट वाले, मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग कोसी वाले, मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल, शोभायात्रा संयोजक रोहित एटा,पुष्पांजलि संयोजक मनोज कड़े वाले, महेश चंद एडवोकेट, गोपाल दास काजू वाले, संपादक प्रवीन सर्राफ,गौरांग सिंघल ,मनीष अग्रवाल टोटी वाले, मनीष चौधरी, राजेंद्र अग्रवाल, रामलीला सभा से मूलचंद गर्ग,विजय किरोड़ी, शैलेंद्र अग्रवाल , योगेश गोयल,मोनू मुकुट, विकास शोरा वाला, विजय औषधालय, गजानंद अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित थे


