•कहा- बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है यह पावन पर्व।
मेंहदावल/संतकबीरनगर। 312 मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी ने धर्मो जयति नाधर्मः, सत्यं जयति नानृतम् के संदेश के साथ समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
विधायक श्री त्रिपाठी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह महापर्व हमें सिखाता है कि असत्य, अन्याय और अहंकार का अंत निश्चित है और धर्म, सत्य एवं मर्यादा की सदैव विजय होती है।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने असत्य और अहंकार के प्रतीक रावण पर विजय प्राप्त कर संपूर्ण मानवता को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यह पर्व हमें अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और बुराई रूपी रावण का अंत कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाता है।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कामना की कि यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, शक्ति और साहस का संचार करे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।


