👉 अर्हता तिथि दिनांक 01 जनवरी 2027 को जिन नागरिकों की 18 वर्ष उम्र पूर्ण हो रही हो वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए बीएलओ से संपर्क करें।
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने हेतु आयोजित विशेष अभियान दिवस के अवसर पर विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची को परिष्कृत करने एवं नए नाम जोड़ने की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप जिलाधिकारी मेहदावल क्षिप्रा पाल द्वारा विशेष अभियान दिवस के अवसर पर छूटे हुए एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाए जाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज विधानसभा 312-मेहदावल के डीएवी पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 320 से 326 तक एवं जूनियर स्कूल खजुरी के बूथ संख्या 11 सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित बूथों के सुपरवाइजर एवं बीएलओ मतदाता सूची तथा फॉर्म 6,7,8 के साथ उपस्थित रहे एवं उपस्थित हुए व्यक्तियों के फॉर्म भरे गए।
इसी क्रम में विशेष अभियान दिवस पर विधानसभा क्षेत्र 313-खलीलाबाद में उप जिलाधिकारी हृदय राम तिवारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय घटरम्हा के बूथ संख्या 365, प्राथमिक विद्यालय दुल्हीपार के बूथ संख्या 366 एवं प्राथमिक विद्यालय रौरापार के भूत संख्या 363 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर से फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक/युवतियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल हो जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसी क्रम में विधानसभा 314-धनघटा (अ0जा0) में उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा प्राथमिक विद्यालय मुठही कला बूथ संख्या 340 और 341, उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिचरा बूथ संख्या 334, 335 और 336, प्राथमिक विद्यालय मूडाडीहा बूथ संख्या 342, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगदवा बूथ संख्या 332, उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरहा बूथ संख्या 331 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाड़ी के बूथ संख्या 382 व 383 का निरीक्षण करते हुए उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर से फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त की गई।
बूथों के निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारीगण द्वारा उपस्थित बीएलओ से अर्हता तिथि के आधार पर जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और मतदाताओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित हैं उनके द्वारा मतदाता फार्म-6 जमा किए जाने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आंकड़ेवार जानकारी लेते हुए प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता/यथार्थतता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष अभियान दिवसों के साथ-साथ अन्य दिनों में भी बीएलओ निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से संबंधित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।


