•भाऊपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा, चोरी के मामले में कार्रवाई।
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। औरैया कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आगरा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नीले रंग की 12 चक्का डंपर ट्रॉली बरामद की है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त छह चक्का डंपर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी तेज सिंह (45) निवासी आगरा को भाऊपुर हाईवे ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ औरैया कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की डंपर ट्रॉली और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया।
औरैया कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की आगे की जांच की जा रही है।


