•डिहुकपूरा गांव के पास हुआ हादसा, सीएचसी कुदरहा से ओपेक कैली मेडिकल कॉलेज रेफर।
कुदरहा,बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर डिहुकपूरा गांव के पास मोटरसाइकिल से स्टंट करने के दौरान एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 23 वर्षीय शुभम शर्मा पुत्र राम मिलन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शुभम शर्मा अपाची मोटरसाइकिल से घनघटा की तरफ से कुदरहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर स्टंट करते समय उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा, बनहरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ओपेक कैली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


