मा0 विधायक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ।

Spread the love

👉 मा0 विधायक जी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान।

संत कबीर नगर। शुक्रवार को मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय पटखौली के परिसर में वृक्षारोपण कर जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में 05 करोड़ वृक्षारोपण किए जाने के लक्ष्य के क्रम में जनपद में 03 लाख 79 हजार वृक्षों को रोपित किया जाना है।
मा0 विधायक जी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें।
इस अवसर पर प्रभागीय बनाधिकारी हरिकेश यादव व पार्टी पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *