कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव में जहरीले सर्प के काटने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने जहरीले सर्प को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, चकिया गांव निवासी भोला यादव की भैंस रोज की तरह पशुबाड़े में बंधी थी। रात करीब तीन बजे पशुबाड़े की ओर से अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो भैंस जमीन पर गिरी पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि भैंस की मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीले सर्प के काटने से उसकी जान गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्प को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद पशुपालक को आर्थिक क्षति पहुंची है।


