रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार-दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 27.10.2026 को वादी उ0नि0 विनोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी वासलीगंज थाना को0शहर को प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर तहसीर सदर के सामने महुअरिया से अभियुक्त बृजेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र विजय कुमार विश्वकर्मा निवासी तहसीर सदर के सामने महुअरिया थाना को0शहर जनपद मीरजापुर के घर पर अवैध रूप से भंडारण किया हुआ। बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 156 ग्राम (बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट आदि) बरामद किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त बृजेश कुमार विश्वकर्मा उपरोक्त के विरूद्ध थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-167/2026, धारा-9बी(1)(c) विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गयी है ।


