•एएनटीएफ और रिफाइनरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 250 किलो गांजे की खेप पकड़ी।
मथुरा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एएनटीएफ (नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और थाना रिफाइनरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर एक कंटेनर से 250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। एएनटीएफ मथुरा और एसपी एनडीटीएफ लखनऊ के निर्देशन में सीओ रिफाइनरी तथा एसपी के आदेश पर टीम ने संयुक्त रूप से हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद पुलिस गांजा तस्करों की तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी में शामिल लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
हाईवे पर चेकिंग के दौरान एएनटीएफ और रिफाइनरी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से 250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। गांजे के साथ, गाड़ी और तस्करी में शामिल लोगों के संबंध में जांच की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


