केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी एवं संगठन महामंत्री आदरणीय धर्मपाल सिंह जी के निर्देश पर धनंजय पाण्डेय को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। धनंजय पाण्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।
ज़िला प्रभारी गोरखपुर श्री अजय सिंह गौतम जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह जी, विधायक धनघटा माननीय गणेश चौहान जी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव जी, जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय, जिला मंत्री मानवेन्द्र तिवारी, सचिन राय, प्रभु नाथ ओझा, विवेकानंद वर्मा, आनन्द तिवारी,अजय पांडेय, मकसूदन ओझा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नरेन्द्र पान्डेय, मिडिया प्रभारी ब्रह्मानन्द पान्डेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं इस नवीन दायित्व के लिए बधाई दी।


