केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देते हुए, आज मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम कौवाठोर-भरवलिया में ‘BMCT मार्ग से भरवलिया पुरवा सम्पर्क मार्ग’ का वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया।

इस नवनिर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग की कुल लंबाई 1.200 किलोमीटर है, जिसके निर्माण पर 105.61 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम को पक्की सड़कों से जोड़ना और सुदृढ़ कनेक्टिविटी प्रदान करना हमारी सरकार का सदैव से मुख्य ध्येय रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से भरवलिया पुरवा और आसपास के ग्रामीणों का आवागमन सुलभ होगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारी ए.ई. सुरेन्द्र यादव और जे.ई. ईश्वरचंद्र यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम प्रधान प्रहलाद निषाद, प्रधान भौरा संदीप यादव, भाजपा बूथ अध्यक्ष मिश्री लाल, बूथ अध्यक्ष अजय जायसवाल, शैलाब, अकबर अली, फौजी निषाद, विश्वनाथ, नीरज जायसवाल, राजाराम, रामलाल यादव और दयाराम निषाद सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


