गोवर्धन लीला से अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की मिलती है प्रेरणा : डीएम |
अहंकार पर विजय का प्रतीक है गोवर्धन पूजा : एसएसपी
मथुरा। छावनी परिषद क्षेत्र के हनुमान नगर में परंपरागत सामूहिक गोवर्धन पूजा समारोह धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सीपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह, नगर आयुक्त ओजस्वी राज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला लोगों का आत्मबल बढ़ाने के साथ अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। यह लीला संदेश देती है कि सामूहिक शक्ति और दृढ़ संकल्प से बड़ी से बड़ी चुनौती पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा अहंकार पर विजय और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण की यह लीला समाज को एकता, विश्वास और समर्पण का संदेश देती है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा की गई लीलाएं केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि उनके आदर्शों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
यह भव्य आयोजन छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गाय के गोबर से गिरिराज महाराज की भव्य आकृति बनाई गई, जिसका विधि-विधान से डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, उनकी धर्मपत्नी स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एवं नेशनल डिबेटर रौनक उपमन्यु एडवोकेट ने पूजन-अर्चन किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सिंह, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी, सीओ वृंदावन संदीप कुमार, हाईवे प्रभारी अरविंद निर्वाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, कोसीकलां नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, निगम पार्षद राजीव सिंह एडवोकेट, छावनी परिषद के पूर्व पार्षद कामरेड छीतर सिंह एवं वीरेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व सेल टैक्स अधिकारी चंद्रपाल सिंह पोनिया एडवोकेट तथा छावनी परिषद के अधीक्षक प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।ई


