रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण, बूथ स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा आगामी 22 नवंबर को मथुरा के दामोदरपुरा (औरंगाबाद) में आयोजित होने वाले सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति की राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं। एक ओर आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, वहीं शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।श्री धनगर ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए जनपद के सभी ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर बूथ एजेंटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे मतदाता सूची की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहयोग मिल सके।
उन्होंने प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आमजन, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के अधिकारों की निर्भीक आवाज बनने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 22 नवंबर को दामोदरपुरा, औरंगाबाद (मथुरा) में विशाल सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बैठक का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, मनोज गौड़, प्रेम शंकर शर्मा ,पंकज चौधरी, हरदेव सिंह, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, बनवारी चौधरी, महेश चौबे, उमाशंकर शर्मा , रमेश कश्यप, रवि वाल्मीकि , आशीष अग्रवाल, रूपा लवानिया, गीत दिवाकर, विपुल पाठक, अशोक निषाद, दीपक सिंह, अर्पित जादौन , श्याम चौधरी, हाकिम सिंह छोकर, करन निषाद पार्षद पुनीत बघेल अबरार कुरैशी, अनिल खरे, बदन सिंह, द्वारका प्रसाद निषाद, जवाहरलाल धाकरे मुस्लिम कुरेशी, मोनू कुरैशी, अमित दीक्षित, कुलदीप चौधरी, गंगा शरण दीक्षित, रिंकू गौतम, आशीष चतुर्वेदी, नरेंद्र शर्मा , बालवीर प्रधान हाशिम हुमेंर ताराचंद रंजीत शर्मा, विपिन चौधरी, राकेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, अमित शर्मा, गौरव कश्यप, अमर प्रताप, राजेश सारस्वत, अशोक कुमार, ललित शर्मा, सुमित राज, अमित राज, मोहन नेता रघुवीर प्रसाद, आसिफ कुरेशी, श्याम सुंदर प्रजापति, सुरेश शर्मा, दिलशाद खान राजेश कुमार सहित आदि कांग्रेस जन बैठक में उपस्थित थे।


