•वेटरनरी कॉलेज परिसर में ओबीसी मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों ने दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मानित, मंत्री ने जताया आभार
मथुरा। ब्रजभूमि मथुरा आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी का वेटरनरी कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ओबीसी मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ ग्राम धाम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भाजपा की कार्ययोजना बैठक में सहभागिता करने पहुंचे थे।
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष कपिल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी ने कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरती है। यहां आकर उन्हें आत्मीयता और अपनत्व का अनुभव होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस स्वागत और सम्मान के लिए उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं।
ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष कपिल पटेल ने कहा कि ब्रजभूमि में कैबिनेट मंत्री का आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में ओबीसी मोर्चा निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि ब्रजभूमि की पावन धरा पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों का सदैव आत्मीय अभिनंदन करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अशोक गोला, प्रशांत यादव सहित भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


